मेरा शहर बदल गया है
समय के साथ शहर का
हर चेहरा बदल गया है|
जो चेहरे चमकते थे
उन पे झुर्रियां पड़ गयी है
अब तो शहर के हर चौराहे पे
नए चेहरे खड़े हो गए है|
शांत रहने वाली सडको पे
अब कार और मोटर सइकलो का
हुजूम उमड गया है
ऐसा लगता है कि अब मेरे
शहर में जनसंख्या का बम फट गया है|
राम नारायन कि दुकान अब
कई दुकानों में बदल गयी है
जाने ऐसा क्यू लगता है कि
उस दुकान कि दही जलेबी का स्वाद ही बदल गया है|
शहर के किनारे वाले जंगल में
कंक्रीट का नया शहर बन गया है
जाने क्यू! शहर कि जीवनदयीनी नदी का
अब तो रंग भी बदल गया है|
"नवीन" युग में हमारा प्राचीन शहर
कुछ नया हो गया है,
हमारा शहर अब बदल गया है|
No comments:
Post a Comment